HPV वैक्सीनेशन के साथ नियमित टीकाकरण जारी, 39 किशोरियों को लगा टीका

कोंडागांव, 17 जुलाई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में 14 वर्ष तक की किशोरियों को HPV वैक्सीन का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सभी विकासखंडों में HPV वैक्सीनेशन के साथ नियमित टीकाकरण कार्यक्रम भी सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में कोंडागांव विकासखंड के चिपावड़ सेक्टर में सेक्टर प्रभारी डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरीश जायसवाल की देखरेख में नियमित टीकाकरण प्रभावित न हो, इसके लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई। कर्मचारी विहीन आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघनपुर में पिछले एक वर्ष से अन्य केंद्रों के कर्मचारियों की रोस्टर ड्यूटी लगाकर नियमित टीकाकरण जारी रखा गया है।

Uploaded Image

16 जुलाई को सिंघनपुर केंद्र के अंतर्गत मोहनबेड़ा, फरसगांव बेड़ा, करकट्टी और जोधराबेड़ा में टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान 2 नई गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, 5 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 0 से 1 वर्ष तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण तथा 39 किशोरियों का HPV वैक्सीनेशन किया गया।

देख जा रहा है बारिश के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी लगातार अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभा रही है।

Uploaded Image

इस दौरान परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अंतर्गत परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों, समय पर गर्भावस्था पंजीयन, नियमित जांच, मौसमी बीमारियों, मलेरिया, टीबी तथा HPV संक्रमण से बचाव के संबंध में भी जागरूकता दी गई।

 

इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारी शिल्पा मंडल, शशिकला माहला, मनोज नाग, मोनिका वट्टी, भगवती देवांगन, नीलम गौतम, कंचन सोरी और दयावती बघेल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए नियमित टीकाकरण एवं HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Related Post