चक्रधर समारोह के लिए सज रहा रायगढ़

रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके चक्रधर समारोह के 40 में वर्षगांठ के लिए अब पूरा शहर को दुल्हन की तरह जिला प्रशासन द्वारा सजाया जा रहा है l जहां एक ओर नामी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार इस मंच पर अपनी कला का प्रस्तुति देंगेl चक्रधर समारोह का आयोजन 27 अगस्त से 5 सितंबर तक संचालित होंगे l वही अबूझमाड़ के युवाओं द्वारा मलखंब का प्रदर्शन भी किया जाएगा l

वैसे तो चक्रधर समारोह को लेकर जिले में हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है l वहीं जिला प्रशासन इस कार्यक्रम के मद्देनजर वीआईपी गतिविधि को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद करने में लगी हुई है क्योंकि यह वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विधानसभा क्षेत्र है जिससे जाहिर सी बात है कि इस कार्यक्रम में बड़े चेहरे शिरकत करेंगे इसलिए प्रशासन किसी तरह की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती l इस वर्ष चक्रधर समारोह में हर वर्ष के भांति डॉक्टर कुमार विश्वास एवं कैलाश खेर जैसे अंतरराष्ट्रीय हस्ती इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे l

अबूझमाड़ के युवाओं द्वारा मलखम्ब होगा कार्यक्रम

चक्रधर समारोह के दौरान अबूझमाड़ के युवाओं द्वारा मलखंब का अनोखा प्रदर्शन किया जाएगा l इसके कोच मनोज कुमार द्वारा इन युवाओं को इन प्राचीनतम खेल के लिए संगठित किया है यहां बताना लाजिमी होगा कि इंडिया गोट टैलेंट के दसवें सीजन में इन अबूझमाड़ के युवाओं द्वारा मलखंब का प्रदर्शन कर पूरे देश का दिल जीत लिया था l

कार्यक्रम इस प्रकार हैं

27 अगस्त

स्व. वेदमणी सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा गणेश वंदना

डॉक्टर कुमार विश्वास, दिल्ली, कविता

राजेश गंगानी, दिल्ली, कथक

28 अगस्त

पूजा जैन, रायगढ़, कथक

डॉ. राखी रॉय, भिलाई, भरतनाट्यम

राजनंदिनी पटनायक, रायगढ़, ओडिसी

29 अगस्त 

बाला विश्वनाथ, बेंगलुरु, भरतनाट्यम

आरू साहू, दुर्ग, छत्तीसगढ़ी लोकगीत

पं. योगेश शम्सी, मुंबई, तबला वादन

30 अगस्त 

इशिका गिरी, बिलासपुर, कथक

पद्मश्री राधेश्याम बारले, भिलाई, पंथी

प्रो. डॉ. लवली शर्मा, खैरागढ़ विवि, सितार वादन

खैरागढ़ विवि के छात्रों की नृत्य प्रस्तुति

अनीस साबरी, दिल्ली, कव्वाली

31 अगस्त 

कृष्ण कुमार सिन्हा, राजनांदगांव, कथक

आद्या पांडेय, भिलाई, भरतनाट्यम

अन्विता विश्वकर्मा, रायपुर, शास्त्रीय नृत्य

देश के प्रख्यात कवियों द्वारा कवि सम्मेलन

1 सितंबर 

योगिता मांडलिक, इंदौर, कथक

डॉ. विपुल रॉय, दिल्ली, संतूर वादन

नितिन दुबे एंड ग्रुप, रायगढ़, लोक गायन

2 सितंबर 

काजल कौशिक, बिलासपुर, कथक

दीपक दास महंत, रायगढ़, तबला वादन

छाया चंद्राकर एवं समूह, रायपुर, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत

3 सितंबर 

अर्नव चटर्जी, मुंबई, गायन

मनोज प्रसाद, अबूझमाड़, मलखम्ब प्रदर्शन

अजीत कुमारी कुजूर, रायपुर, भरतनाट्यम

4 सितंबर 

कविता वासनिक एवं ग्रुप, दुर्ग, छत्तीसगढ़ी लोकरंग

मोहित शास्त्री, मुंबई, बांसुरी वादन

5 सितंबर 

पद्मश्री डॉ. कमलिनी अस्थाना, दिल्ली, कथक

पद्मश्री कैलाश खेर, मुंबई, गायन

Related Post