जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, शराब के लिए पैसा मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब पीने के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

आरोपी की पहचान रामखेलावन बंजारे उर्फ गुडवा (उम्र 34 वर्ष), निवासी – केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

 घटना का विवरण

 

22 अगस्त 2025 को रात लगभग 8:30 बजे पीड़ित करण बंजारे पोल्ट्री फार्म जा रहा था। इसी दौरान आरोपी रामखेलावन बंजारे रास्ते में मिला और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर डंडे से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने थाना नवागढ़ में शिकायत दर्ज कराई। मामला अपराध क्र. 348/25 पर पंजीबद्ध किया गया।

 

पुलिस की तत्परता

 

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल एक्का, आरक्षक राजू कश्यप, चंद्रमणि कश्यप सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post