न.पा.प बांकी मोंगरा में हो रहा गुणवत्ताहीन नालिनिर्माण कार्य

न.पा.प बांकी मोंगरा में हो रहा गुणवत्ताहीन नालिनिर्माण कार्य
न.पा.प बांकी मोंगरा में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की मुहिम छेड़ कर पालिका अध्यक्षा महोदया के द्वारा लगातार नगर एवं वार्ड विकास हेतु कार्य किया जा रहा है। कंही नाली निर्माण तो कंही सड़क निर्माण तो कंही घाट एवं पचरी का निर्माण बांकी मोंगरा में प्रथम पालिका अध्यक्षा के रूप में जंहा विकास कार्यों का कतार लगाई पड़ी है।उनका कहना भी था कि विकास के पथ पर निरंतर चल नगर को एक अलग पहचान दिलाने की बात कही थी।
आए दिन बांकी मोंगरा में विधायक कटघोरा का भी दौरा कार्यक्रम लगा रहता है अनेक लोकार्पण भूमिपूजन अनावरण होने का विशेष कार्य भी होता रहता है।
कुछ ठेकेदार के द्वारा पालिका में इंजीनियर की कमी के वजह से निर्माण कार्य मे खामी देखने सुनने को मिल रहा है आज हमारी न्यूज टीम वार्ड क्रमांक 15 में भ्रमण कर रही थी वँहा के महिलाओं के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य की ओर हमारे कैमरे को फोकस करने को कहा गया जंहा हमने नालियों में लगे लोहे की छड़ को देखा तो छड़ की दूरी लगभल 15 से 20 इंच में लगा दिखा pcc का तो पता ही नही चल रहा था तो rcc का कौन पूछे साईड वाल भी बहुत पतला दिखाई पड़ रहा था कंही ईंटो का घिसा हुआ हिस्सा तो कंही आरपार सुरंग।Uploaded Image
एक तरफ नगर के मुखिया का विकास की ओर चलना हो रहा है तो एक तरफ गुणवत्ताहीन निर्माणकार्य कर कर उनके कदम में बेड़ियो का लगाना ।
ठेकेदारों की मनमानी तो मानो आसमान छू रही है।
ऐसे में बांकी मोंगरा के चार चांद लगाने में ठेकेदार ग्रहण लगाने का काम कर रहे है।
विकास की राह में बाधा तो पूरी बांकी मोंगरा के नुकसान देने वाली प्रतीत होती हैUploaded Image

Related Post