कोंडागांव में गरमाई सियासत: मंत्री केदार कश्यप के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, बस स्टैंड में किया पुतला दहन

कोंडागांव, 7 सितंबर 2025: जगदलपुर के एक रेस्ट हाउस में संविदा चतुर्थ वर्ग कर्मचारी हितेंद्र पांडे के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप द्वारा कथित अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को कोंडागांव में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थानीय बस स्टैंड में उनका पुतला दहन किया।

Uploaded Image

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला अध्यक्ष झुम्मक लाल दीवान और जिला महामंत्री रितेश पटेल ने किया। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए मंत्री केदार कश्यप से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

Uploaded Image

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और मंत्री पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तो पार्टी आगे और उग्र आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभाव से केदार कश्यप को पद से हटाने और पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने की मांग की है।

Uploaded Image

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है और कांग्रेस ने इसे सत्ता के दुरुपयोग का मामला बताते हुए कहा कि जनता के सेवकों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस घटना को लेकर क्या रुख अपनाती है और क्या मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

Related Post