शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस को क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए चार आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधि सम्मत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जिन आरोपियों पर कार्रवाई की गई, उनमें रोहित कुमार पटेल (24 वर्ष) निवासी मगरपारा, चंचल मेहरा उर्फ चंचल भोई (32 वर्ष) निवासी कोड़ापूरी थाना सकरी, जितेश नागदेव उर्फ जीतू (35 वर्ष) निवासी मसानगंज सिंधी कॉलोनी तथा संजय कोसले (24 वर्ष) निवासी मगरपारा, थाना सिविल लाइन शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।
