उत्तर प्रदेश महराजगंज में अभद्र टिप्पणी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
पिछले कुछ दिनों पूर्व मध्य प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों पर अत्यंत अभद्र, आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे समस्त ब्राह्मण समाज तथा सनातन धर्म को मानने वाले नागरिकों में गहरा आक्रोश है। यह टिप्पणी महिलाओं की गरिमा एवं सामाजिक सद्भाव पर सीधा आघात करती है
हम सभी नागरिक भारतीय संविधान के तहत प्राप्त धारा 19(1)(a) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता), धारा 19(1)(b) (शांतिपूर्ण एकत्र होने का अधिकार) तथा धारा 21 (व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार) के अंतर्गत शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं।
इसी क्रम में आज ग्राम सभा जमुहानी चौराहा पर ब्राह्मण समाज के तरफ से पुतला जलकर संतोष वर्मा के खिलाफ विधिवत कार्यवाई की माग की गई भविष्य में किसी भी जात बिसेश पर कोई टिप्पाडी ना करे
इस मौके पर भास्कर त्रिपाठी गोपाल त्रिपाठी सूरज दीक्षित अश्ववनी त्रिपाठी रजनीश दीक्षित संदीप दीक्षित प्रवीण पांडे रविंदर त्रिपाठी सुधीर त्रिपाठी राजेश पांडे इंदल तिवारी ग्राम प्रधान कंगरेश यादव जी के उपस्थिती मे सम्पन्न
समस्त ब्राह्मण समाज
