रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलती नजर आ रही है। ग्राम पंचायत ढोगदरहा के आश्रित ग्राम सालिहाभाठा में खैरवार समाज के लिए सामुदायिक भवन के भूमिपूजन के साथ क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है।
इस दौरान क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी विभिन्न मांगें विधायक के सामने रखीं।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं और सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा एवं सामाजिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति भी प्रदान की, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि विधायक लगातार गांव-गांव पहुंचकर समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिल रही है।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की जनसुनवाई और त्वरित निर्णय से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
