मध्यप्रदेश शासन के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में दिनांक 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक 3 महीने "जल गंगा संवर्धन अभियान" चलाया जाना है। पीथमपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल के निर्देशन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला द्वारा जल सभापति और पार्षद प्रतिनिधि श्री देवेंद्र शर्मा (लालू) की उपस्थिति में नगर पालिका के परिषद हाल में सभी अधिकारियों / कर्मचारियों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया सभी को दल गठित कर अलग -अलग कार्यों हेतु जिम्मेदारियां दी गईं जिसमे जलीय निकायों का संधारण, नाले नालियों की सफाई, गार्डन का संधारण, वर्षा जल हार्वेस्टिंग, रुफ वाटर हार्वेस्टिंग आदि कार्य किए जाना है। अभियान के व्यवस्थित संचालन हेतु स्वयं सेवी संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों को भी अभियान में शामिल किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा सभी की जिम्मेदारियां अवगत करवा कर अभियान की सुचारू और व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए साथ ही अभियान में निकाय के समस्त जनप्रतिनिधियों को जोड़कर अभियान पूर्ण करने की बात कही गई। बैठक के दौरान नगर पालिका के सहायक यंत्री सुश्री मीरा कन्नौज, कार्यालय अधीक्षक विजय अहीर, स्वच्छता नोडल अधिकारी हिमांशु सिंह, उपयंत्री सुधीर ठाकुर, नितिन वर्मा, मयंक त्रिपाठी, अजय करारे, श्रीमती दिव्या सोलंकी, स्टोर प्रभारी घनश्याम चौधरी, समस्त जोन प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक और सहयोगी संस्थाओं की उपस्थिति रही।
पीथमपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के संचालन हेतु तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन*
