राज्य सरकार के 2 वर्ष के उपलक्ष्य में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन
प्रतापगढ़, 15 दिसम्बर। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय किला रोड़ प्रतापगढ़ में एक दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारियों- प्रतिश्याय, प्रदर, कास, श्वास, उदरशूल आदि का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। शिविर में डॉक्टर मनीष मीणा, डॉक्टर मुकेश कुमारी गुर्जर, नर्स रामकन्या रावत, सोमेश्वर निनामा, कला मीणा, प्रतिभा जोशी, परीचारक अरुण कुमार व्यास ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में कुल 74 मरीजों का इलाज किया गया। इसी के साथ ही जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
