ऑपरेशन 'उपलब्ध' से टिकट माफियाओं की कमर टूटी – 756 दलालों पर कार्रवाई, करोड़ों के टिकट जब्त

यात्रियों को सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा ई-टिकट की सुविधा दी गई है, लेकिन इसका दुरुपयोग करते हुए अवैध टिकट दलालों की गतिविधियाँ भी बढ़ रही थीं। इस पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने देशभर में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

"ऑपरेशन उपलब्ध" नामक इस विशेष अभियान के तहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों में हर माह दो से तीन बार छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों में गुप्तचर शाखा की टीमों की मदद से अवैध रूप से टिकट बुक करने वाले दलालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

 

अब तक की गई कार्रवाइयों –

 

वर्ष 2023 में 292 दलालों के विरुद्ध कार्रवाई, ₹82.80 लाख मूल्य के टिकट जब्त

वर्ष 2024 में 328 दलालों पर केस दर्ज, ₹1.27 करोड़ के टिकट जब्त

जनवरी से जून 2025 तक 136 दलालों पर कार्रवाई, ₹33.30 लाख के टिकट जब्त

कुल मिलाकर 756 टिकट दलालों पर रेलवे अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और ₹2.43 करोड़ मूल्य के अवैध टिकट जब्त किए गए हैं।

 

रेलवे सुरक्षा बल ने यह भी स्पष्ट किया कि वास्तविक यात्रियों को ही यात्रा की सुविधा मिले, इसके लिए आगे भी इसी तरह के सघन और निरंतर अभियानजारी रहेंगे।

 

Related Post