जांजगीर चांपा जिला में भी अब महिला थाना की शुरुआत प्रथम थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो को इस नए महिला थाने की पहली थाना प्रभारी नियुक्त

जांजगीर चांपा जिला में भी अब महिला थाना की शुरुआत हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने परिवार परामर्श केंद्र के भवन में ही महिला थाना की शुरुआत की गई है।Uploaded Image

इस उद्घाटन समारोह में आईजी रामगोपाल गर्ग व कलेक्टर जन्मेजये महोबे ने प्रदेश उपाध्यक्ष कंवर समाज श्रीमती गंगोत्री राजेंद्र कंवर को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान साइबर अपराधों के रोकथाम के संबंध में चर्चा किया। बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग और कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने फीता काटकर थाने का शुभारंभ किया। Uploaded Imageप्रथम थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो को इस नए महिला थाने की पहली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार थाने में प्रभारी के साथ 11 महिला कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। आईजी रामगोपाल गर्ग मीडिया से रूबरू हुए और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए किया जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

Related Post