मध्यप्रदेश में महू के रंगवासा अंतर्गत भूतनाथ मंदिर का रहस्यमय चमत्कार, श्रद्धालुओं ने बताया चौंकाने वाला अनुभव

इसकी वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू तहसील के अंतर्गत आने वाले राऊ रंगवासा गांव में स्थित भूतनाथ मंदिर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यहां हो रहे रहस्यमय चमत्कारों ने न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को और प्रगाढ़ किया है, बल्कि वैज्ञानिक समुदाय को भी चकित कर दिया है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि जो भी व्यक्ति अपनी सच्ची श्रद्धा और मुराद लेकर यहां आता है, वह पूरा हो जाता हैं। मंदिर परिसर में एक खास परंपरा है – लोग अपनी इच्छाएं एक सिगरेट जला कर मांगते है और मंदिर से पवित्र जल (पानी) लेकर जाते हैं, जिनको 21 दिन तक पीना होता है।

लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इससे उनकी मुरादें पूरी होती हैं।

 

लोगों ने बताया अपना अनुभव :- 

 

सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि, इंदौर निवासी श्रीमती कमला पाटीदार बताती हैं, “मैंने अपने बेटे की कैंसर जैसी घातक बीमारियों का इलाज भी भूतनाथ मंदिर में संभव हुआ है।

6 माह पहले कैंसर का टेस्ट कराया था। जिसमें पॉजिटिव आया, डॉ ने उन्हें ब्लेड कैंसर बताया उन्हें जब बाबा भूतनाथ मंदिन के बारे में पता चला तो वह भी अपने बेटे को लेकर मंदिर पारंगढ़ पहुंचे और अपने बच्चे के जीवन के लिए बाबा भूत नाथ जी से प्राथना किया और उस बच्चे के जीवन में बहुत सुधार आया

ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ का है जिनका नाम रवि कौशिक है, उन्होंने बताया कि वह बाबा भूतनाथ मंदिर पारंगढ़ में दूसरे बार आया है, पहली बार में उन्होंने अपने धर्म पत्नी गंगोत्री कौशिक के लिए मांगी थी, उसका कहना था। मेरे पत्नी का पैर में दर्द हमेशा रहता था जिसका मेडिकल इलाज करते करते थक गया था, जब मुझे बाबा भूत नाथ के बारे में पता चला तो यहां आया और बाबा का प्रसाद अपनी मन्नत के तौर में ले गया, और बताए नियम के अनुसार उपयोग किया आज बहुत आराम है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

ईश्वर की शक्ति है या कोई अज्ञात प्राकृतिक ऊर्जा?

मंदिर के पुजारी महाराज का कहना है, “यह स्थान केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि ईश्वरीय ऊर्जा का तीर्थ है। यहां भगवान भूतनाथ की कृपा से असंभव को भी संभव होते देखा गया है।”

अब यह मंदिर न सिर्फ महू और इंदौर क्षेत्र, बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए आस्था और चमत्कार का प्रतीक बन चुका है।

क्या यह वाकई ईश्वर की शक्ति है या कोई अज्ञात प्राकृतिक ऊर्जा? यह प्रश्न आज भी अनुत्तरित है, लेकिन भूतनाथ मंदिर में विश्वास रखने वालों के लिए इसका उत्तर स्पष्ट है – यह चमत्कार है, और आस्था का प्रमाण है।

Related Post