जांजगीर-चांपा
आरोपियों के कब्जे से कुल 39 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 3900/₹ बरामद
आरोपियों के विरुद्ध तीन अलग अलग प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया
गिरफ्तार आरोपियों का नाम
01. जग्गू गोड़ उम्र 34 वर्ष निवासी साबरिया डेरा खुटीघाट थाना मुलमुला के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
02. दीपक कुमार मेहर 25 वर्ष निवासी पकरिया के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
3. वीरेंद्र लहरे उम्र 30 वर्ष निवासी नरियरा के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद
सभी आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
