नीट परीक्षा की तैयारियों का मॉक ड्रिल, कलेक्टर-एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का लिया जायजा...

जांजगीर-चांपा, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के निर्देशानुसार नीट ( यूजी ) परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी पांच परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। शाम 4 बजे से 5 बजे तक चले इस अभ्यास के दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन एवं अभ्यर्थियों के प्रवेश प्रक्रिया का परीक्षण किया गया।


मॉक ड्रिल के दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे,पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने ने परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, दस्तावेज सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कलेक्टर ने केंद्र प्रभारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां के संबंध में निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रवेश, सत्यापन एवं सुरक्षा संबंधी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित मानकों के अनुसार समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएं।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी सहित केंद्राध्यक्ष, ऑब्जर्वर तथा सिटी को-ऑर्डिनेटर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति रहे ।

Related Post