अवैध शराब परिवहन करते लाखों की अवैध शराब बरामद

अवैध शराब परिवहन करते लाखों की अवैध शराब बरामद

पीथमपुर। सागौर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों की अवैध शराब जब्त की है। सागौर टीआई प्रशांत पाल को मुखबिर से सूचना मिली कि मानपुर-लेबड़ फोरलेन रोड पर एक सिल्वर रंग की महिन्द्रा एक्स यू वी 700 (वाहन क्रमांक जीजे 12 सीजी 9547) में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त वाहन को रोका और तलाशी लेने पर उसमें से 13 पेटी बियर (ब्रांड: बोटल कंपनी) और 14 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई।

कुल 27 पेटियों में 282 बल्क लीटर शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,09,800 आँकी गई है। वहीं वाहन की कीमत ₹5,00,000 आंकी गई, इस प्रकार कुल बरामदगी का मूल्य ₹6,09,800 रुपये है।

वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post