जांजगीर चांपा जिले में लगातार हो रही बरसात का असर दिखने लगा है। लीलागर नदी उफान पर आ गई है, जिससे पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है और राहगीरों को घूमकर जाना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के असर से नदी नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ा है। लीलागर नदी उफान पर होने से जांजगीर चांपा जिले से बिलासपुर जाने वाली रास्ते पूरी तहर से बंद कर दिया गया है

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नदी की बहाव को गंभीरता से लेते हुए खतरा न उठाएं। पुल पार करने की कोशिश न करें,

