कोरबा में भू-विस्थापितों पर लाठीचार्ज निंदनीय, प्रशासन की कार्रवाई गलत एवं विवेकहीन - भाजपा नेता झाम लाल साहू

कोरबा: कोरबा जिले के गेवरा कोयला खदान में एसईसीएल की मेगा परियोजना से प्रभावित भू-विस्थापितों ने गुरुवार 23 अक्टूबर को अपने रोजगार, पुनर्वास और मुआवजे की जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने बिना किसी चेतावनी के बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई और कई भू-विस्थापित को चोट भी लगी है। भाजपा पिवमो जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जनपद सदस्य श्री झाम लाल साहू ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासन की गलत और विवेकहीन कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि भू-विस्थापितों की यह मांग पूरी तरह से जायज है, और इसके बजाय प्रशासन उन्हें प्रताड़ित कर रहा है, जो कि सरासर अन्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि भू-विस्थापित अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं, और प्रशासन का कर्तव्य है कि वे निष्पक्ष, सकारात्मक और सहानुभूतिपूर्वक उनका समाधान करें, न कि लाठियों के बल पर दबाने की कोशिश करें।

 

श्री साहू ने मांग की कि प्रशासन तत्काल इस मुद्दे को गंभीरता से लें और प्रभावित लोगों के लिए उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच करने की भी अपील की, ताकि भविष्य में ऐसे अनुचित और गैरजिम्मेदाराना कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Post