रायगढ़। चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर कोरबा के प्रतिभाशाली बाल कलाकार पार्थ यादव ने अपने तबला की थाप से पूरे रायगढ़ का दिल जीत लिया पार्थ ने जब तबला से लय और ताल छेड़ी तो पूरा मंच कुर्सी छोड़ गदगद हो उठा और कोई विश्वास ही नहीं कर रहा था
कि इतने छोटे कलाकार के हाथों तबला ऐसी अविश्वसनीय बोली कैसे बोल सकता है ।
अपने गुरु श्री मोरध्वज वैष्णव एवं श्री नवीन महंत के मार्गदर्शन में पार्थ यादव ने तबला की अभूतपूर्व साधना की है । जिससे उनके मेहनत साफ झलक रही थी l
अब तक के चक्रधर समारोह में बड़े से बड़े अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपना प्रतिभा दिखाई है लेकिन कोरबा से अपनी प्रस्तुति देने आए पार्थ यादव जब तबला में अपनी प्रतिभा दिखाई तो लोग अपने जगह में ही खड़े होकर तालिया की गड़गड़ाहट से इस नन्हे कलाकार का अभिवादन किया l
पाली महोत्सव, कोरबा महोत्सव सहित कई राष्ट्रीय मंचों पर पार्थ यादव ने निकाला और हुनर का लोहा मनवाया है । पार्थ के इस मनमोहक प्रस्तुति से लोक मंत्र मुग्ध हो गए हैं और आने वाले भविष्य में फिर से पार्थ की ऐसी प्रस्तुति देखना चाहते हैं ।

