झांसी: उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले आज जनपद झांसी के ग्राम पंचायत कुआं गांव स्यावनी में आज किसानों की ज्वालंत समस्याओं को लेकर विशाल किसान पंचायत हुई । पंचायत में मुख्य रूप से लगातार दो महीने से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते खेतों में बोई गई खरीफ की फसल जिसमें तिली उर्दू मूंगफली मूंग की फसले नष्ट हो गई जिसका प्लांट टू प्लांट सर्वे करा कर मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए जाने की मांग की गई एवं बताया गया कि 15 दिन बाद किसानों को अपने खेतों में रबी फसल की बुवाई करनी है
बुवाई के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी यूरिया खाद और बीज दिलाए जाने को लेकर आज सैकड़ो किसानों ने पंचायत करते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी किसानों ने पंचायत में अपनी-अपनी पीड़ा को रखते हुए कहा साहब कोई ऐसा साल नहीं गुजरता जब प्राकृतिक आपदा ना आए कभी ओलावृष्टि कभी अति वृष्टि कभी सूखा कभी अन्ना जानवर हम लोग हर साल अपने खेतों में अच्छी उपज नहीं कर पाते हैं, कर्ज बढ़ता जा रहा है परिवार का भरण पोषण का संकट गहरा गया इस बार बारिश ने हम सभी किसानों की कमर तोड़ दी फसले बर्बाद हो गई अब अगली फसल बुवाई हेतू जो खेतों में लागत लगती है उसकी व्यवस्था नहीं हो पा रही है डीएपी और यूरिया खाद में अभी से मारामारी चालू हो गई है
हम लोगों को डर सता रहा है कहीं बुवाई के समय हमको डीएपी और यूरिया खाद न मिल पाई तो हम इस रबी फसल बुवाई से वंचित रह जाएंगे। किसानों ने कहा हम लोगों की पीड़ा को समझते हुए सरकार तत्काल प्लांट टू प्लांट सर्वे कराये हम लोगों को जल्द मुआवजा और बीमा क्लेम दे जिससे हम लोग रबी फसल की बुवाई की तैयारी कर सकें और अभी से ही सभी पीसीएफ केंद्रों सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद और बीज भिजवाए जिससे हम लोग अपने खेतों में आने वाले दिनों में रबी फसल की बुवाई कर सकें।
किसान भागीरथ ने बताया साहब हमारे खेत में बोई रबी फसल में हाई टेंशन तार में स्पार्किंग के चलते आग लग गई थी जिसका आज तक मुआवजा नहीं मिला हमको मुआवजा दिलाया जाए।
पंचायत में महिला किसान शकुंतला देवी ने भी गुहार लगाइए 15 जून 2024 को एक एक्सीडेंट में खदियान चौराहा के पास मेरे परिवार के दो लोग खत्म हो गए थे जिसका आज तक शासन द्वारा कोई मदद नहीं मिली मदद दिलाई जाए। तुलसीदास नेता ने कहा किसानों की सुनाई नहीं हो रही है
किसान तहसील कचहरी के चक्कर लगा लगाकर थक गया है पीसीएफ केंद्रों और सोसाइटी में कतार लगाकर बैठ गया खाद मिलेगी नहीं मिलेगी रामभरोस, यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने किसानों की पीड़ा को बारी-बारी से सुनते हुए समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया, किसानों की दुर्दशा को देखते हुए सरकार तत्काल किसानों को सर्वे करा कर मुआवजा और बीमा क्लेम दिलाए जनपद के सभी पीसीएफ केंद्रों एवं सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया खाद भिजवाने का प्रबंध करें और बीज पर्याप्त मात्रा में सरकारी बीज का भी प्रबंध कराएं परिहार ने कहा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खाद को लेकर मारामारी न हो,परिहार ने कहा
अगर किसानों की समस्याओं का निराकरण जल्द नहीं होता तो मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा, पंचायत में प्रमुख रूप से किसान सेवक शेखर राज बड़ोनिया तुलसीदास नेता किशु बुद्धू राजू अहिरवार द्वारका बाई नारायण पटोली दुर्जर लाल हरिदास अहिरवार भागीरथ राधेलाल रैकवार मातादीन अहिरवार प्रभु दयाल अहिरवार प्रीतम अहिरवार उत्तम हरिप्रसाद शिम्मू पम्मू अहिरवार रामकिशन अहिरवार गोरेलाल अहिरवार बबलू अहिरवार बारेलाल रैकवार यमुना प्रसाद अहिरवार शांतिलाल अहिरवार रामवती जयचंद अहिरवार राजेंद्र कुमार शकुंतला अहिरवार कपूरे चिंतामणि अहिरवार नाथूराम अहिरवार जालम रामसेवक नंदलाल हरिचरण रैकवार रामलाल तिज्जी भगवत दास रमेश धनसू अजीत मनकु बाई रोशन अहिरवार सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहें।
