हरदा प्रकरण पर करणी सेना का आक्रोश, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

 हरदा में हाल ही में हुए लाठीचार्ज और अमानवीय घटनाओं को लेकर करणी सेना परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। पीथमपुर सहित धार जिले के करणी सेना के सैकड़ों सदस्य शुक्रवार को धार कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

 ज्ञापन में हरदा प्रकरण में शामिल पुलिस अधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता के तहत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही, समाज के निर्दोष जनों पर दर्ज फर्जी प्रकरणों को निरस्त करने की भी अपील की गई।

 

इस ज्ञापन सौंपने के दौरान करणी सेना परिवार के संभाग उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जावरा, जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह गौड़, लाखन सिंह चौहान, मोनू बना, गोकुल सिंह डोडिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

 ज्ञापन का वाचन परशुराम सेना के प्रदेश सचिव अनिल द्विवेदी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर परशुराम सेना के मीडिया प्रभारी के. शर्मा, विकास शर्मा एवं करणी सेना परिवार के कई अन्य प्रमुख सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Post