कोंडागांव, 21 जून 2026 | 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपारा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
प्रधानाध्यापक रामाधीन नरेटी एवं संकुल समन्वयक महेंद्र देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व एडवांस कब मास्टर एवं शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपारा के प्रधानाध्यापक पवन कुमार साहू ने किया। इस दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा, कपालभाति तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रामाधीन नरेटी ने कहा कि स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास आवश्यक है। वहीं पवन कुमार साहू ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं और नशामुक्ति की प्रक्रिया से गुजर रहे लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।
कार्यक्रम में शिक्षिका स्मृति बक्शी, शिक्षक कृष्ण कुमार यादव, भंडारी मैडम, त्रिनाथ सर, मरकाम सर, श्रीवास्तव मैडम सहित तीनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।
