चार लाख के अवैध फटाखे जब्त, नेताजी चौक स्थित जनरल स्टोर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिले में अवैध फटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना जांजगीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹4,00,000 मूल्य के अवैध फटाखे जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नेताजी चौक स्थित लक्ष्मी बेंगल जनरल स्टोर में अवैध रूप से फटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल थाना जांजगीर की टीम ने दबिश दी।

 

दबिश के दौरान दुकान से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के फटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में दुकान संचालक की पहचान निर्मल गुरनानी, निवासी वार्ड क्रमांक 15 नेताजी चौक जांजगीर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

 

कार्रवाई में शामिल अधिकारी व अधिकारीयो ने जनहित में की अपील

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, एएसआई रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक सुंदर अनंत और महिला आरक्षक रेखा यादव की विशेष भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

 

Related Post