कोरबा/:-बरपाली स्थित देशी- अंग्रेजी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर संचालक की मनमानी सेवा पखवाड़ा 2025 के स्वच्छता पर ग्रहण लगाने के साथ पर्यावरण और गायों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है। जहां पर गंदगी का बड़ा आलम देखने को मिल रहा है और जहां शराब सेवन कर फेंके गए पानी पाउच, डिस्पोजल का अंबार लगा हुआ है। जिससे न केवल अहाता सेंटर बड़ी बीमारी को न्योता दे रहा है, बल्कि सेवा पखवाड़ा 2025 के स्वच्छता अभियान को भी ठेंगा दिखाने में तूला हुआ है। वहीं फेंके गए डिस्पोजल और पानी पाउच को गाय, मवेशी खा रहे है। अवैध तरीके से संचालित चखना सेंटर की गतिविधि की ओर आबकारी का ध्यान नहीं है। ऐसे में कोई कार्रवाई नही होने से आसपास रहवासियों को भी गंदगी व बदबू का सामना करना पड़ रहा है। संचालित शराब दुकान के पास चखना सेंटर से आसपास स्थिति खराब है। दुकान संचालक को वहां फैली गंदगी को साफ कराने का जिम्मा उठाना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नही कर रहा है। लोग भी गंदगी फैलाने में पीछे नही है और शराब दुकान के पास ही शराब पीने के बाद शराब की बोतल व डिस्पोजल, पानी पाउच फेंक देते है। जिसके कारण हमेशा ही गंदगी फैली रहती है, जिस ओर आबकारी विभाग का ध्यान नही है।
सूत्र की माने तो कुछ दिन पहले ही आबकारी विभाग की टीम वहां पहुंची वहां उनकी नजर भी पड़ी लेकिन कार्रवाई करने वाला कोई नहीं।
