सुशासन दिवस पर रायगढ़ में ‘अटल परिसर’ का भव्य लोकार्पण आज

रायगढ़। सर्किट हाउस के समीप निर्मित नवनिर्मित ‘अटल परिसर’ का भव्य लोकार्पण आज 25 दिसंबर 2025 को सुशासन दिवस के अवसर पर सुबह 11.30 बजे से किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में बनाए गए इस परिसर का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वर्चुअल माध्यम से करेंगे।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरुणव साव करेंगे। वित्त एवं आवास मंत्री ओ.पी. चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सभी अतिथि कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।

इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिक निगम रायगढ़ के महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति डिग्री लाल साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अटल परिसर का लोकार्पण जिले के विकास और अटल जी की स्मृतियों को समर्पित एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Related Post