Anp News गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र में बेटी की मौत के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया। जिस मां ने पहले अपनी पुत्री की मौत के लिए एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था, वही अब पुलिस जांच में हत्या की आरोपी बन गई है।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को पुष्पा देवी ने थाना भुड़कुड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नमन नामक युवक की प्रताड़ना से उसकी पुत्री मुस्कान ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस को मामले में नया मोड़ मिला। जांच में सामने आया कि मुस्कान की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि कथित रूप से जहर देकर की गई हत्या थी। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए मृतका की मां पुष्पा देवी (43 वर्ष), निवासी ग्राम घटारो, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने की, जिसमें उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल आशुतोष वर्मा एवं महिला कांस्टेबल मानसी सैनी शामिल रहीं
