रीवापार में स्थापित गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन

कोरबा/करतला| गणेश चतुर्थी पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार के डिपरापारा चौक पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का भी विधिवत विसर्जन किया गया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। भक्तों ने जयकारों के साथ नृत्य और गाजे-बाजे की धुन पर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांच दिन तक पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई और ग्रामीणों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।

Related Post