फाइनेंस कंपनियों ने जताई चिंता, रिकवरी के दौरान पुलिस सहयोग की उठाई मांग

फाइनेंस कंपनियों ने जताई चिंता,रिकवरी के दौरान पुलिस सहयोग की उठाई मांग

प्रतापगढ़ जिले की विभिन्न फाइनेंस कंपनियों ने वाहन फाइनेंस की सुरक्षा एवं रिकवरी प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि फाइनेंस कंपनियों को वाहन फाइनेंस और रिकवरी कार्य करते समय कई बार गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें पुलिस सहायता का अभाव प्रमुख है।Uploaded Image

फाइनेंस कंपनियों की ओर से उठाए गए मुख्य बिंदु:

वाहन फाइनेंस करवा चुके लोग गाड़ी दूसरों को बेच देते हैं और जब रिकवरी के लिए कंपनी संपर्क करती है, तो खरीदार गाड़ी की किश्तें नहीं चुकाते।

रिकवरी के दौरान कई बार स्थानीय लोग विरोध करते हैं, जिससे विवाद और तनाव की स्थिति बन जाती है।

पुलिस से सहायता माँगने पर अक्सर कोई सहयोग नहीं मिल पाता, जिससे कंपनियों को कानूनी रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

फाइनेंस प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पुलिस प्रशासन उचित मामलों में तुरंत सहायता प्रदान करे, ताकि फर्जी बिक्री और जबरन कब्जे जैसे मामलों में जल्द कार्यवाही संभव हो सके। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि बकाया किश्तों वाले या पुनः गिरवी रखे गए वाहनों की रिकवरी के दौरान पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी प्रकार का अवांछित विवाद या तनाव उत्पन्न न हो।

पुलिस अधीक्षक से यह अपील की गई है कि थाना स्तर पर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, जिससे फाइनेंस कंपनियों को सहयोग मिले और कानून-व्यवस्था बनी रहे। न्यूज़ रिपोर्टर भूपेंद्र सिंह रामगढ़