छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जया किशोरी जी का आगमन 9 जनवरी को होने वाला है जिसे लेकर आयोजन समिति ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है
जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय कार्यक्रम नानी बाई के मायरा मैं सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी कथा का वाचन करेंगे इस कार्यक्रम का आयोजन विनोचा कॉलोनी में स्थित 2 लाख फुट के मैदान में होना है। कार्यक्रम की जानकारी देने आयोजन समिति के लोगों ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर बताया कि 9 10 और 11 जनवरी सुप्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी कथा का वाचन करेंगे इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ आने की जानकारी समिति के लोगों ने दी है बता दें ऐसा पहली बार हो रहा है
जब जया किशोरी बिलासपुर जाकर हजारों लोगों को भक्ति का पाठ पढ़ाएंगे बिलासपुर के लिए 3 दिन काफी खास माना जा रहा है क्योंकि कथावाचक जया किशोरी देश के साथ ही विदेश में कथा वाचन कर चुकी है जिनके आने की जानकारी लगते ही भक्ति काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं वहीं समिति के लोगों द्वारा पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है इसके साथ ही ई रिक्शा की भी व्यवस्था की जा रही है
जिससे यहां आने वाले लोगों को कोई दिक्कत ना हो, नानी बाई की मायरा कथा का आयोजन में सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह समिति के लोगों ने कहा है एक कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क रहेगा जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हो सकेंगे।
