कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बीजेभांटा उपकेन्द्र में नये 3.15 एम.व्ही.ए. का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को किया ऊर्जीकृत

 

राजनांदगांव - मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचलों के उपभोक्ताओं एवं कृषकों को बेहतर वोल्टेज पर सतत एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के मद्देनजर बिजली उपकेंद्रों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों को स्थापित कर क्षमता वृद्धि का कार्य बतौर प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी दिशा में डोंगरगांव उपसंभाग के ग्राम बीजेभांटा में विद्यमान उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए के नये अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने ऊर्जीकृत किया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त श्री एस. कंवर, कार्यपालन अभियंता, श्री बी.के.उइके, श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री आर.पी. ठाकुर, श्री एस.पी. ठाकुर, श्री यशवंत तुमरेकी, कनिष्ठ अभियंता श्री ताम्रध्वज पिस्दा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।  डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री बीरबल कुमार उइके ने बताया कि मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत बीजेभांटा उपकेन्द्र में 68 लाख 27 हजार रूपये की लागत से स्थापित अतिरिक्त 3.15 एम.व्ही.ए का पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से 13 ग्रामों के 4120 उपभोक्ता एवं 610 किसानों को फायदा होगा। अब बीजेभांटा उपकेन्द्र की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए से बढ़कर 6.30 ए.व्ही.ए हो गया है। विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अथक प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से बीजेभांटा उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा लाभ मिलेगा।

Related Post