कोरबा जिले के विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत तरदा के मिसाल निः स्वार्थ युवा सेवा समिति तरदा के प्रमुख राजकुमार जायसवाल, धर्मेंद्र पटेल इन दोनों सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत तरदा में विगत 4 वर्षों से सामाजिक सेवा कार्य के माध्यम से रक्तदान और रक्त की व्यवस्था करने की बीड़ा उठा कर
असामाजिक तत्वों का सामना कर आज धर्मेंद्र पटेल द्वारा 22 बार रक्तदान व राजकुमार जायसवाल द्वारा 20 बार रक्तदान किया जा चुका है जबकि इन्होंने अपना खुद का रक्त दान कर लगभग 200 लोगों को रक्त की मुहैया कराया जा चुका है इनसे जागरूक होकर कनकी धाम से बसंत राजवाड़े, हरवंश राजवाड़े, रामेश्वर महंत , विजय राजवाड़े दिनेश राजवाड़े जी अपने क्षेत्र कनकी में भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा कार्य किया जा रहा है साथ ही अपने क्षेत्र से आसपास के गांव कनकी धाम, कथरीमाल ,
रंगबेल, जपेली, भलपहरी, सराईसिंगार, कुदुरमाल ऐसे ही अपने क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहे है आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि ऐसे ही कार्य हर गांव में होना चाहिए जिससे रक्त दान करने से डरने वाले खुलकर सेवा करें। कोई अगर मुझसे पूछे कि दुनिया में सबसे बड़ा दान कौन सा है, तो मेरा जवाब होगा जीते-जी रक्तदान और मरने के बाद नेत्रदान। हमारे रक्त से किसी मरते हुए को जीवन मिल जाए और हमारी आँखो से किसी नेत्रहीन को जीवन की रोशनी मिल जाये, तो खुद ही सोचिए-इससे बड़ा सौभाग्य और पुण्य क्या होगा।
"आपका खून दुसरों का जीवन है"
