रेलवे के तीन मंडलों में रोजगार मेला सफल ,407 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, PM मोदी ने किया संबोधित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में रोजगार मेला के 16वें चरण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कुल 407 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

Uploaded Image

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 51,000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

बिलासपुर– 185 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

स्थान– नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम

मुख्य अतिथि– तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री

रेलवे से 173, अन्य विभागों से 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

 

 रायपुर– 73 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

स्थान– डब्लूआरएस कॉलोनी कम्युनिटी हॉल

मुख्य अतिथि– दुर्गादास उइके, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री

अभ्यर्थी– रेलवे (45), डाक विभाग (4), गृह मंत्रालय (2), स्वास्थ्य (5), संस्कृति (1)

 

नागपुर– 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

स्थान–मंगल मंडप, कड़बी चौक

मुख्य अतिथि– नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री

विधायक कृष्णा खोपड़े 

 

इन रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ा गया। तीनों शहरों में आयोजित यह कार्यक्रम सफलता और प्रेरणा का प्रतीक बने।

Related Post