कोरबा में संभागायुक्त का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर

बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने आज कोरबा में निर्माणाधीन शासकीय मेडिकल कॉलेज भुलसीडीह, आईटी कोरबा में संचालित मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अकादमिक ब्लॉक, छात्रावास, इंटर्न हॉस्टल व डाइनिंग एरिया का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

संभागायुक्त ने आईटी कॉलेज परिसर में संचालित अस्थायी मेडिकल कॉलेज का भी जायजा लिया और छात्र-छात्राओं के हित में आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

जिला अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, महिला-पुरुष वार्ड, ब्लड बैंक, लैब और चिकित्सा उपकरणों का अवलोकन किया तथा भर्ती मरीजों से भेंटकर उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने स्वच्छता और समय पर डॉक्टरों की उपस्थिति पर विशेष जोर दिया।

 

इस मौके पर डीन मेडिकल कॉलेज, सीएमएचओ और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Post