जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी

 

छुरिया:-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने रक्षाबंधन पर्व पर छुरिया व चिचोला पुलिस जवानों के साथ राखी का त्योहार मनाया। भाजपा महिला मोर्चा छुरिया की बहनों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने पुलिस भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। मिठाई खिलाई। उनके स्वस्थ, सुरक्षित और दीर्घायु जीवन की कामना की।पुलिस जवानों ने भी बहनों को भरोसा दिलाया कि वे देश की रक्षा के साथ उनकी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Uploaded Image

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि हमारे पुलिस जवान हर मौसम, हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। त्योहार हो या संकट, वे हमेशा देश की सेवा में लगे रहते हैं। उनके साथ रक्षाबंधन मनाना एक परंपरा नहीं, बल्कि उनके साहस और त्याग को सम्मान देने का माध्यम है। साथ ही यह भी बताता है कि पूरा देश एक परिवार है। हमारे सैनिक उस परिवार के सबसे साहसी प्रहरी हैं। साथ ही इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य हेमिन साहु, जनपद सदस्य उत्तरा निषाद,शकुन गंधर्व पूर्व सरपंच भंडारपुर, मालती उईके पूर्व जनपद सदस्य सहित महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित थे..

Related Post