जनपद सदस्य किशन लाल कोशले ने दी विजयदशमी की शुभकामनाएं

कोरबा। विजयदशमी पर्व के अवसर पर जनपद पंचायत कोरबा क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर विजय, धर्म की अधर्म पर विजय और प्रकाश की अंधकार पर विजय का प्रतीक है।

 

जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आएं, सत्य और सद्भावना की जीत अवश्य होती है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

साथ ही उन्होंने लोगों से समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। जनपद सदस्य ने आशा व्यक्त की कि विजयदशमी का यह पावन पर्व क्षेत्र में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आएगा।

Related Post