अरनोद में कांग्रेस का पैदल मार्च व विरोध-प्रदर्शन
अरावली संरक्षण व मनरेगा बचाने की उठी आवाज, कांग्रेस ने मनाया 140वां स्थापना दिवस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अरावली पर्वतमाला के संरक्षण एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बचाने की मांग को लेकर रविवार को अरनोद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पैदल मार्च एवं विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पैदल मार्च गौतमेश्वर चौराहा बस स्टैंड से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचा, जहां कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश भाटी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने किया। इस अवसर पर अशोक भावसार जिला उपाध्यक्ष
लोकेश शर्मा प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस चुपना मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह झाला, गोतमेश्वर मंडल अध्यक्ष अशोक सुथार, दलोट मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह, सालमगढ़ मंडल अध्यक्ष शान्तिलाल मीणा, सम्राट मीणा प्रधान संजय बहादुर पंचायत समिति सदस्य,उदय लाल मीणा सरपंच लालगढ़ अनिल व्यास नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा जिला प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण पाटीदार पूर्व जिला परिषद सदस्य कमलेश गुर्जर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अरावली पर्वतमाला को खनन माफियाओं के हवाले कर रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। साथ ही गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा मानी जाने वाली मनरेगा योजना को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस ने इन दोनों मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।
पैदल मार्च एवं विरोध-प्रदर्शन में जिला कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सरपंच, वार्ड पंच, नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर नेताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और जनहित के संघर्षों को याद करते हुए लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
