33 वर्ष की सेवा पूर्ण: उप निरीक्षक घनश्याम मरकाम को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी गई भावपूर्ण विदाई

कोंडागांव, 02 दिसंबर 2025। पुलिस विभाग में 33 वर्ष, 10 माह और 16 दिन की उत्कृष्ट सेवा देने वाले उप निरीक्षक घनश्याम मरकाम 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोंडागांव में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Uploaded Image

Uploaded Image

मूल रूप से बस्तर जिले के निवासी घनश्याम मरकाम ने 15 जनवरी 1992 को पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। उनकी पत्नी का नाम श्रीमती शकुंतला मरकाम है। लंबे सेवाकाल में उन्होंने कोंडागांव, दंतेवाड़ा व बस्तर जिले समेत कई महत्वपूर्ण पदस्थापनाओं पर कार्य किया।

Uploaded Image

उन्होंने कोंडागांव पुलिस लाइन, थाना माकड़ी और थाना फरसगांव में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2018 से 2021 तक वे थाना कोतवाली कोंडागांव में सहायक उप निरीक्षक (ASI) रहे। वर्ष 2022-23 में उन्हें उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली। सेवानिवृत्ति के समय वे वर्ष 2024 से लगातार पुलिस लाइन कोंडागांव में पदस्थ थे।

 

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल और उप पुलिस अधीक्षक भुवनेश्वरी पैकरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने घनश्याम मरकाम के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित सेवाभाव की सराहना की तथा उन्हें स्वस्थ, सुखद एवं शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Related Post