कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धार  मिश्रा द्वारा 5 अपराधियों को किया जिला बदर*

धार,  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  प्रियंक मिश्रा ने विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिले के 5 आरोपियों को जिला बदर किये जाने के आदेश जारी किये है। 

        इनमें पप्पु पिता गलिया निवासी घोडाबाब थाना तिरला, रवि पिता दिलीप खराड़ी निवासी गंजीखाना धार थाना कोतवाली धार तथा अमन पिता महेश खराड़ी निवासी गंजीखाना धार थाना कोतवाली धार को 1-1 वर्ष की कालावधि तथा राहुल पिता सोहनलाल निवासी पंचमुखी थाना कानवन व इकबाल उर्फ टीपू पिता दाउद खान निवासी नई बस्ती मण्डलावदा थाना सेक्टर 3 पीथमपुर को 6-6 माह की कालावधि के लिये जिला बदर किया है। 

       जिला दण्डाधिकारी  मिश्रा ने उक्त अपराधियों को आदेश दिए है कि वे आदेश प्राप्ति के जिला धार एवं उससे लगे समीपवर्ती जिले इन्दौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन एवं अलिराजपुर की राजस्व सीमाओं से उक्त अवधियों के लिए बाहर चले जाए और जिला दण्डाधिकारी धार के न्यायालय की लिखित अनुमति के बिना वह उक्त क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करेंगे।

Related Post