बांकी मोंगरा नगर पालिक परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा गया था कि अगर वार्डो की समस्या को अनदेखा करने पर आगामी 11 ता को पालिका भवन के सामने धरना प्रदशर्न करने के लिए स्वतंत्र रहने की बात कही थी।
क्योंकि वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार बांकी कोरबा मुख्य मार्ग पर स्थित है,और सड़कों पर लगे खंभो में जंगली बेलो ने अपना डेरा जमा लिया है । बिजली के खंभो में बिजली जलने के बजाए जंगली फल लटकते हुए देखने को मिल रहे थे। पूरी सड़क में अंधेरा का आलम फैला रहता था। जिसके परिणाम स्वरूप कभी कोई गाड़ी मवेशियों के चढ़ा कर मवेशी को घायल कर जाते थे, तो कभी चालक की स्थिति गंभीर बन जाती थी।
उक्त विषय पर वार्ड पार्षद ने पालिका में कई बार सड़क बत्ती को ठीक करने के गुहार लगाई फिर थक हार कर धरना प्रदर्शन की बात कही।
अब मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने वार्ड पार्षद को लिखित प्रपत्र से कहा कि 4 दिवस के भीतर सभी सड़क बत्तियों को ठीक कर दिया जावेगा। स्काई लिफ्ट(मीनार गाड़ी) न होने से समस्या आई थी अब DMF फंड से क्रय की जा चुकी है । अब कोई शिकायत नही आएगा ।
