मुख्यमंत्री साय ने दिया जिले को विकास कार्यों की सौगात

रायगढ़- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में 66.84 करोड रुपए का रेलवे ओवरब्रिज के भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों का घोषणा किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी की। इनमें खरसिया के कबीर चौक से डभरा रोड तक के बाईपास रोड के लिए 20 करोड़, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्विमिंग शाहिद खेल के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए दो करोड़ तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ रुपये की घोषणा शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने खरसिया में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा का अनावरण किया तथा अटल परिसर का लोकार्पण भी किया। वही रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से पहले तकनीकी सर्वे कराए जानने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ से उनका 20 वर्षों का पारिवारिक संबंध रहा है ।

रायगढ़ में बनेगा संगीत महाविद्यालय

रायगढ़ में 10 दिनों तक चल रहे ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के समापन के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि रायगढ़ एक संस्कारधानी जिला के रूप में अपनी पहचान बन चुका है जिसमें राजा चक्रधर जी का विशेष योगदान है l पिछले वर्ष यहां संगीत महाविद्यालय प्रारंभ किए जाने की घोषणा हो चुकी हैl जिसके लिए भूमि भी निश्चित किया जा चुके हैं lउन्होंने कहा की आने वाले कुछ ही दिनों में इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और बहुत जल्द रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रारंभ किए जाएंगे जिसमें संगीत में अपना करियर आगे बढ़ाने वाले बच्चों को अब अपने जिले से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी ।

Related Post