छत्तीसगढ़ शिवसेना का चार दिवसीय ‘हिंदू राष्ट्र मोर्चा’ शुरू, दंतेश्वरी मंदिर से हुई शुरुआत

कोंडागांव, 13 नवंबर 2025 | छत्तीसगढ़ शिवसेना ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर सोमवार 11 नवंबर से चार दिवसीय ‘हिंदू राष्ट्र मोर्चा’ की शुरुआत की। यह विशाल यात्रा दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई है और 14 नवंबर को राजधानी रायपुर में समापन होगा।

Uploaded Image

मोर्चे का नेतृत्व शिवसेना छत्तीसगढ़ राज्य प्रमुख धनंजय सिंह परिहार कर रहे हैं। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडे, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, बस्तर संभाग अध्यक्ष राज गावड़े, कोंडागांव जिला अध्यक्ष अभय गायकवाड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।

Uploaded Image

मोर्चा जगदलपुर, कोंडागांव, केशकाल और धमतरी होते हुए रायपुर पहुंचेगा। बुधवार को शिवसेना पदाधिकारी कोंडागांव पहुंचे, जहां नगर भ्रमण के दौरान बस स्टैंड परिसर में सभा आयोजित कर जनता को संबोधित किया गया।

Uploaded Image

मोर्चे की प्रमुख मांगें

 

देश को हिंदू राष्ट्र का दर्जा और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।

 

धर्मांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में।

 

गो-तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाएं और गोहत्या के मामलों में नई भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कार्रवाई की जाए।

 

अवैध घुसपैठ पर नियंत्रण कर रोहिंग्या और अन्य अवैध प्रवासियों को प्रदेश से बाहर किया जाए।

 

केशकाल में भगवान बूढ़ा देव के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए शासन द्वारा भूमि आवंटित की जाए।

 

 

इस दौरान शिवसेना ने प्रदेश के सभी सनातनियों, महिला सेना और युवा सेना से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

 

स्थानीय प्रशासन ने मोर्चे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Related Post