CBI की ताबड़तोड़ कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज में रिश्वत के खेल का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों, निरीक्षण में शामिल डॉक्टरों और बिचौलियों के खिलाफ FIR दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CBI की इस कार्रवाई में 3 डॉक्टर समेत कुल 6 आरोपी उस समय रंगे हाथ पकड़े गए, जब वे कथित रूप से रिश्वत का लेन-देन कर रहे थे। ये रिश्वत कॉलेज के पक्ष में अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले ली जा रही थी।

 

 देशभर में 40 से अधिक स्थानों पर रेड

 

CBI ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर भारी दस्तावेजी सबूत जब्त किए हैं।

 

 कोर्ट में पेशी और रिमांड 

 

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को बुधवार को CBI कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितने मेडिकल कॉलेजों को इस घोटाले का फायदा पहुंचाया गया।

 

 सीबीआई का बयान

 

CBI के अनुसार यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार का मामला है, जहां निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा था। जांच एजेंसी ने कहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र में भ्रष्टाचार की इस बड़ी कार्रवाई से न केवल शासन व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, बल्कि यह घटना देशभर के मेडिकल छात्रों और संस्थानों को गहरी चिंता में डालने वाली है। 

Related Post