कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र अंतर्गत रामपुर–सक्ती मार्ग में आज गुरुवार शाम लगभग 6 बजे हाथियों के दल ने बिंझकोट गांव के जंगल क्षेत्र में एक बार फिर प्रवेश किया।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से यह हाथियों का झुंड लगातार इलाके में घूम रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दे दी गई है, और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
