केशकाल (कोंडागांव), 10 जून 2025: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, शिक्षक युक्तिकरण नीति के विरोध में केशकाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम और धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष राजेश नेताम ने कहा कि "सरकार ने 45,000 नई शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब युक्तिकरण के नाम पर शिक्षकों के पद समाप्त किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों के भविष्य पर सीधा असर पड़ेगा।"
उन्होंने आगे कहा कि युक्तिकरण से न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी, बल्कि स्कूलों से जुड़े सफाई कर्मचारी, चपरासी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भी रोजी-रोटी के संकट में आ जाएंगी। यदि सरकार ने यह योजना बंद नहीं की तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस घेराव प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शामिल नेताओं में प्रदेश कांग्रेस सचिव सगीर अहमद कुरैशी, महेंद्र नेताम (प्रदेश अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन), प्रभारी देवचंद मतलाम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीताम्बर नाग, अनिल उसेंडी (मंडल अध्यक्ष केशकाल), कपिल कांत नाग (जिला पंचायत सदस्य), ओमप्रकाश मरकाम (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत केशकाल), पार्षद जीतेन्द्र रजक, सोहेल रजा, पुंजलता मरकाम, और पूर्व अध्यक्ष रोशन जमीर खान शामिल रहे।
इसके अलावा कई जनपद सदस्य, सरपंचगण, NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने समय रहते इस युक्तिकरण नीति को वापस नहीं लिया, तो चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
