कोंडागांव में “संकल्प से सिद्धि” अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां रहेंगी फोकस में

कोंडागांव, 8 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा "संकल्प से सिद्धि" अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर कोंडागांव स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में देश को विकास के नए आयामों तक पहुँचाया है। विरासत को संवारते हुए तेज गति से आगे बढ़ते भारत की तस्वीर आज पूरी दुनिया देख रही है। साथ ही उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा नीति को भी मजबूती से प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम में बस्तर संभाग प्रभारी दीपेश अरोरा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार किया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के चलते राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है।

 

विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि 9 जून से "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" के 11 वर्षों पर आधारित विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएंगे।

 

आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा:

 

9 जून: मोदी सरकार के 11 वर्षों पर आधारित डिजिटल प्रतियोगिता।

 

10-11 जून: शहर स्तर पर रचनात्मक कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आयोजन।

 

15-20 जून: मंडल स्तर पर योग प्रशिक्षण शिविर।

 

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

 

23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम।

 

25 जून: आपातकाल के 50 वर्ष पर सेमिनार व लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह।

 

6 जुलाई: डॉ. मुखर्जी जयंती पर कार्यक्रम।

 

 

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर उसकी देखभाल का भी संकल्प लिया जाएगा। साथ ही, "आयुष्मान भारत" सहित अन्य योजनाओं का 100% लाभ वरिष्ठ नागरिकों को दिलाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीर सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post