बिलासपुर की टीटीई संमाचा चानू भारत की बॉक्सिंग टीम में चयनित, कजाकिस्तान में दिखाएंगी अपना दमखम

बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की बॉक्सिंग खिलाड़ी और वर्तमान में बिलासपुर में कार्यरत टीटीई संमाचा चानू का चयन भारत की राष्ट्रीय बॉक्सिंग टीम में हुआ है। वह 30 जून से 07 जुलाई 2025 तक कजाकिस्तान के अस्ताना शहर में आयोजित होने वाले विश्व बॉक्सिंग कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

रेलवे की इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने संमाचा चानू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए गौरव की बात है, बल्कि देशभर के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है।

इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, रेलवे खेल संघ के पदाधिकारियों और साथी खिलाड़ियों ने भी संमाचा चानू को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करेंगी।

Related Post