रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख की बलेनो कार बरामद

 थाना रामपुर सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 8 लाख रुपये कीमत की चोरी गई बलेनो कार (क्रमांक CG 12 BG 5810) बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 गिरफ्तार आरोपी —

1. सत्यप्रकाश महंत (19 वर्ष), निवासी बुधवारी, जैन मंदिर के पीछे।

2. योगेश साहू (20 वर्ष), निवासी बुधवारी।

 

 घटना का संक्षिप्त विवरण

 

17 अगस्त 2025 को प्रार्थी वरुण सुद ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी सतीश शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने बलेनो कार चोरी कर ली है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर दो टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने कार चोरी करना स्वीकार किया तथा कार को दर्री लाल मैदान में छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कार बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और कभी भी चाबी वाहन में छोड़कर न जाएं।

Related Post