बस्तर की 'लाइफलाइन' को मिली बड़ी सौगात, केशकाल घाट में बनेगा 4-लेन बायपास

कोंडागांव, 15 जून 2025: बस्तरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बस्तर को एक अहम सौगात दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH 30) पर केशकाल घाट में 11.38 किलोमीटर लंबा 4-लेन बायपास बनाए जाने की 307.96 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है।

 

यह बायपास न केवल बस्तर के लोगों के लिए राहतभरा होगा, बल्कि उड़ीसा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों के लिए भी परिवहन को सुगम बनाएगा। वर्षों से केशकाल घाट में लगने वाले जाम से अब आमजन को राहत मिलेगी।

 

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को लेकर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

 

क्या होगा फायदा?

केशकाल घाट के जाम से मिलेगी राहत

बस्तर सहित दक्षिण भारत के राज्यों को मिलेगा निर्बाध संपर्क

समय और ईंधन की होगी बचत

क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

 

यह परियोजना बस्तर के विकास को एक नई दिशा दे सकती है और आने वाले समय में परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बना सकती है।

Related Post