भा.ज.पा. जिला पदाधिकारियों की घोषणा, कोरबा से अजय कंवर बने मंत्री

कोरबा | भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

 

घोषित सूची में जिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल तिवारी, रूकमणि नायर, रेणुका राठिया, मंजू सिंह, योगेश जैन एवं नवदीप नंदा का नाम शामिल है। वहीं महामंत्री के दायित्व अजय विश्वकर्मा और संजय शर्मा को सौंपा गया है।

 

इसके अलावा मंत्री पद की जिम्मेदारी कमला किण्डो, कमला बरेठ, सतीश झा, अजय कंवर, अजय दुबे और विवेक मारकण्डेय को दी गई है।

अजय पांडेय को कोषाध्यक्ष, नवीन अरोरा को सह-कोषाध्यक्ष, अर्जुन गुप्ता को संवाद प्रमुख तथा शैलेन्द्र यादव को सह-संवाद प्रमुख बनाया गया है।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस सूची की घोषणा की।

 

विशेष तौर पर युवा नेता अजय कंवर को मंत्री बनाए जाने पर शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से बधाई दी जा रही है। आपको बता दें कि वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी सावित्री कंवर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 की सदस्य एवं वन सभापति हैं।

Related Post