ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर एवं ग्राम पंचायत कटनई (अकलतरा) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 04 जनवरी 2026, रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक समीपस्थ ग्राम कटनई स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर से विभिन्न विभागों के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित वर्मा, ब्लड विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा मोहन, आंख-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.पी. मिश्रा, चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. इंदिरा मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा एवं डॉ. शांभवी, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिवाकर कुमार एवं डॉ. शीला कुमारी, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मनोज राय एवं डॉ. संध्या चंदेल उपस्थित रहेंगे।
इसके साथ ही किडनी रोग एवं नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. जिग्नेश पंड्या एवं डॉ. सुनील थवाईत, हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरीशंकर असाटी एवं डॉ. आशीष जायसवाल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल यादव, मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकृति यदु, न्यूरोसर्जन एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतेंदु पटेल, कीमोथेरेपी एवं भौतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विक्रम साहू, लेप्रोस्कोपी सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार केडिया तथा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कौशले सहित अपोलो हॉस्पिटल के कई अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी शिविर में उपलब्ध रहेंगे।
आयोजन समिति द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए संपर्क सूत्र, विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से अग्रिम पंजीयन की व्यवस्था भी की गई है। आयोजकों ने बताया कि पुराने मरीज अपनी पूर्व जांच रिपोर्ट एवं दस्तावेज अवश्य साथ लाएं, ताकि बेहतर परामर्श और उपचार दिया जा सके।
ग्राम पंचायत कटनई की आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। यह शिविर ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
